अधिवक्ता के घर हथियार बन्द लोगों ने की चोरी
धानेपुर (गोण्डा)। सरकार बेहतर रक्षा सुरक्षा का दावा कर रही है। मित्र पुलिस भी हमेशा सहायतार्थ रहने का राग अलाप रही है। पुलिस की पैनी नजर से कोई बच भी नहीं सकता। ऐसा पुलिस दावा कर लोगो का उत्साहवर्धन कर रही है, लेकिन समय पर सूचना देने की बाद भी पीडितो की मदद के लिए पुलिस के न पहुँचने से लाखों का सामान लेकर चोर चम्पत हो गए।ताजा मामला कोतवाली देहात की पुलिस चौकी सालपुर का है, जहां बीती रात एक अधिवक्ता के घर में दर्जनो हथियार बन्द चोर घुस गए। जमकर लूटपाट की। हल्ला गुहार सुन ग्रामीण दौड़े। चोर झाड़ मे छुप गये। चारो तरफ से लोगो ने घेराबन्दी की। कुछ परिजनो के साथ पुलिस चौकी पर जानकारी देने व मदद मागने गए, लेकिन कोई सहायता नही मिली। वापस आकर डर बस सब लोग वापस लौट आये। लेकिन पुलिस सुबह तक पीडित परिजन के घर नही आयी। क्षेत्र के ग्राम सालपुर के सिकलिक पुरवा निवासी अधिवक्ता महमूद खान पुत्र मुर्तुजा खान का घर है। वे चार भाई एक ही घर मे रहते हैं। अधिवक्ता के बेटे अहसान खान ने बताया सभी लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे। गर्मी के चलते कुछ लोग छत पर सोने चले गये। मै भी छत पर सो रहा था। रात लगभग 12 बजे के आसपास घर के अन्दर कोई सामान तेज आवाज के साथ गिरा, जिससे मेरी नीद खुल गयी। मै आवाज़ लगाकर जीने के तरफ दौडा लेकिन वहा तीन लोग खडे थे। मैने चोर चोर की आवाज़ जोर से लगायी। गांव वाले दौडे। घर का दरवाजा अन्दर से बन्द था। घर की महिलाओं ने देखा कि हर कमरे मे दो तीन लोग थे। जब भीड जमा होने लगी, तो पीछे की दरवाजे से सभी लुटरे भागने लगे। गांव से थोड़ी दूर एक बाग की झाड मे छुप गए। गांव वालो ने चारो तरफ से घेर लिया तो कुछ लोग पुलिस चौकी गये लेकिन कोई पुलिसकर्मी तमाम गुहार लगाने के बाद भी नही बोला। थक कर वापस लौट आये। इसकी सूचना डायल 100 को दी गई, तब तक लोग डर वश वापस लौट आये। पुलिस टीम आई लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे।