dd24news/लखनऊ
लखनऊ के चौक में मक्खन व्यापारियों का व्यापार लगभग 140 वर्षो से चल रहा है जो की कुछ गरीब व्यापारी मक्खन को बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करते चले आ रहे।
08/12/2018 को कुछ लोग मक्खन व्यापारियों के पास आकर बोले की हम लोग नगर निगम ज़ोन 6 से आये है अगर हम लोगो को नही समझोगे तो यहा पर मक्खन नही बेंच पाओगे और कुछ लोगो से पैसे भी धमकाकर लिया गया।
जब इस बात की जानकारी सामाजिक उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी जी के संज्ञान में आया तब उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को फोन से सम्पर्क किया। फोन न उठने के कारण बात नही हो सकी इन सभी गरीब मक्खन व्यापारियों की समस्या को देखते हुए समाधान करने का कष्ट करे अन्यथा व्यापारी वर्ग धरना (आन्दोलन) करने पर मजबूर हो जायेगा ।
पिछली सरकार में भी इन्ही व्यापारियों को परेशान किया जा रहा था आन्दोलन के बाद नगर विकास मंत्री के आदेशानुसार सभी व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए पीली पट्टी खीच दी गयी थी जो की अभी तक उसी तरह लग रही थी अगर इन दुकानदारों को हटाया गया तो सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा विधानसभा का घेराव भारी संख्या में किया जाएगा व्यापार बचाओ आन्दोलन के तहत प्रदेश बंद करने का आह्वान किया जाएगा।
कार्यक्रम में :- प्रदेश महामंत्री विशाल निगम, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान,जिलासचिव अनुराग कश्यप अन्नू, करुणा शंकर,मो. ताज़, महिला अध्यक्षा नीतू सिंह चौहान, रामआधार यादव, मो.ताहिर अली खान, साबिर अली खान, सुनील तिवारी, नगर अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, आकाश गुप्ता, आमिर, सतेन्द्र यादव, राजा खान, फरजान हैदर रिज़वी, मो.राफ़े और राष्ट्रीय समाजवादी क्रन्तिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय, और गुप्ताजी आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद थे।