लखनऊ
व्यापारियों के प्रति प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि…
सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल की आज बैठक आयोजित हुई कल्याण गिरी मंदिर मार्केट के प्रदेश कार्यालय में जिस बैठक में प्रदेश सचिव मोहम्मद ताज जिला अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू शर्मा जिला सचिव अनुराग कश्यप अन्नू ठाकुरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद निसार मौज्ज्म नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अमौसी एयरपोर्ट व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी जी नगर सचिव विनय महेश्वरी जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने कहा जरूरत है।
वहीं व्यापार मंडल के संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों की एकता की। और संगठन फंड से चलता है उस फंड को एकत्रित करने के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को रू 500 एवं नगर और जिले के पदाधिकारियों को रू 300 प्रति महीना के हिसाब से संगठन को देना होगा प्रत्येक माह की 3़0 तारीख को संगठन की बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुआ करेगी।
उसी बैठक में सभी पदाधिकारियों को संगठन शुल्क जमा कराकर रसीद प्राप्त करनी है एवं अपने क्षेत्र की जो भी समस्या हो उसको लिखित तौर पर लेकर प्रदेश कार्यालय में आना है और ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करना है यह बैठक अति महत्वपूर्ण थी इस बैठक से यह भी निष्कर्ष निकाला गया है जो पदाधिकारी तीन बार बैठक में नहीं आएगा उसको बैठक से और व्यापार मंडल के संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा।