BastiUttar Pradesh

बस्ती यूपी ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज का निरीक्षण

बस्ती यूपी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज का बुधवार को निरीक्षण किया।उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए समस्त अभिलेखों का भी निरीक्षण किया,जिस पर उन्होंने अपनी संतुष्टि जताई, वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार ने अस्पताल परिसर में जर्जर हो चुके भवन गिराने की समस्या से अवगत कराया व अस्पताल में सफाई कर्मचारी की अनुपलब्धता के विषय मे जानकारी दी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी हरैया प्रेम प्रकाश मीणा ने समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया।जांच के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शारदा प्रसाद,बृजेश मौर्य, श्याम सुंदर यादव,आलोक पाण्डेय, राम स्नेही सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Show More
Photo of Dileep pandey

Dileep pandey

Related Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • Uttar PradeshPhoto of लूट व पुलिस मुठभेड़ के वांछित अभियुक्त को आश्रय देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार – प्रतापगढ़

    लूट व पुलिस मुठभेड़ के वांछित अभियुक्त को आश्रय देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार – प्रतापगढ़

Back to top button
Close