FeaturedLucknowPoliticsUttar Pradesh

भाजपा उ.प्र. के महिला मोर्चा ने घोषित किए प्रदेश पदाधिकारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उ.प्र. के महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सोमवार को महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। साथ ही मोर्चा ने अपने 06 क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति में शामिल लोगों के नामों की भी घोषणा कर दी है।

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह द्वारा महिला मोर्चा के 26 प्रदेश पदाधिकारी घोषित किये गये हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में एक अध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 10 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश कार्यालय मंत्री और एक प्रदेश मीडिया प्रभारी का नाम घोषित किया गया है।

इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यसमिति के 25 सदस्यों के नाम भी घोषित किये हैं। साथ ही मोर्चा ने 06 क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।

Tags
dd24 news
Show More

Related Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • Uttar PradeshPhoto of सारा समय फाउंडेशन की टीम जिले भर में निस्वार्थ लोगों तक जरूरत की समान पहुंचा रही लालगंज-रायबरेली।

    सारा समय फाउंडेशन की टीम जिले भर में निस्वार्थ लोगों तक जरूरत की समान पहुंचा रही लालगंज-रायबरेली।

Back to top button
Close