Uncategorized

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती सफाई अभियान का किया आगाज

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह आठ बजे गोमती सफाई अभियान का आगाज किया। राजधानी लखनऊ के बैराज घाट से इस अभियान की शुरुआत हुई। गऊ घाट से 1090 चौराहे तक चलने वाले इस अभियान में नगर निगम, सिंचाई विभाग सहित कई विभागों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए।

अधिकारियों के अलावा सफाई अभियान में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जुटे। जिला प्रशासन की ओर से शुरू हुए इस अभियान में प्रदेश के मंत्री, भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गोमा की सफाई के लिए पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया है। अभियान सुबह शुरू होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, सुरेश तिवारी, डॉ. नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला समेत कई पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • RaebareliPhoto of राम अभिलाष ने अपनी पेंशन से मास्क बनवाकर मानव सेवा संस्थान द्वारा कराया वितरण

    राम अभिलाष ने अपनी पेंशन से मास्क बनवाकर मानव सेवा संस्थान द्वारा कराया वितरण

Back to top button
Close