Gonda

विधायक लल्ला भैया ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की,

विधायक लल्ला भैया ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की,

 डीडी ,24 न्यूज़, गोंडा,
जनपद गोंडा में लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए करनैलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने एनजीटी के प्रावधान के अनुसार कदम उठाए जाने पर बल दिया है।विधायक लल्ला भैया ने बरगदी कोट स्थित शिविर कार्यालय में कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। जनपद में बाहरी प्रान्तों से सैकड़ों की संख्या में मजदूरों सहित छात्रों व अन्य लोगों को लाकर क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेल्टर होम व क्वारंटीन सेन्टरों पर आहार की व्यवस्था निहायत ही खराब है। जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी देखरेख में मानक के अनुसार उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन व जलपान की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा कि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में एनजीटी 2010 के नियमों की अवहेलना करके मांस मछली की दुकानें संचालित की जा रही है। इस महामारी में लोगों के व्यापक हित में ऐसी सभी अवैध दुकानों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी समाजसेवियों से अपने आस पास के सभी गरीब असहाय वर्ग को खाद्यान्न का सहयोग व लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • CrimePhoto of गोंडा दिनदहाड़े हत्या के विरोध मामले में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

    गोंडा दिनदहाड़े हत्या के विरोध मामले में ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Back to top button
Close