Uncategorized

20 साल बाद गिरफ्त में आई भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला

फिरोजाबाद। 20 साल से अवैध रूप से भारत में रह रही  पाकिस्तानी महिला को राजस्थान राज्य के धौलपुर जिला से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को पाकिस्तानी महिला को जनपद फिरोजाबाद लाया गया।
पाकिस्तान की रहने वाली महिला का नाम फौजिया खान है,जो 13 साल की उम्र में अपने पिता के साथ पाकिस्तान चली गई थी और वर्ष 1998 में 90 दिन के वीजा पर परिवार समेत फिरोजाबाद  आई थी। यहां वह लोग फीरोजाबाद शहर के टीला मुहल्ले में खालू के यहां रूके। फिर 20 साल पहले वीजा अवधि खत्म होने के बाद पाकिस्तान से आया परिवार लौटने के बहाने लापता हो गया। लेकिन चार साल बाद एलआईयू ने परिवार को तो पकड़ लिया मगर 18 साल की फौजिया पकड़ में नहीं आई।
बीस साल तक चली लंबी तलाश के बाद एलआईयू इंस्पेक्टर आरएस मीना की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर से फौजिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज उसे पूछताछ के लिए फिरोजाबाद लेकर आई। बताया जाता है कि फौजिया खान का पति मुंबई में रहता है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि फौजिया के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 14 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
  • RaebareliPhoto of स्वराज नगर में गरीब व बेसहारा महिलाओं में आरएसएस ने किया राशन का वितरण

    स्वराज नगर में गरीब व बेसहारा महिलाओं में आरएसएस ने किया राशन का वितरण

Back to top button
Close