27,438 करोड़ से लखनऊ में बनेंगे तीन फ्लाई ओवर

राजधानी लखनऊ में 27438 करोड़ लागत से तीन फ्लाई ओवर बनेंगे। राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ में तीन फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इन तीनों फ्लाई ओवर का निर्माण लोक निर्माण...

0
75
WhatsApp
Facebook
Twitter
Google+
Pinterest
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 27438 करोड़ लागत से तीन फ्लाई ओवर बनेंगे। राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ में तीन फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इन तीनों फ्लाई ओवर का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण लगभग 27438  करोड़ रुपये खर्च होंगे। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विधान सभा लखनऊ पश्चिम में चरक चौराहा-हैदरगंज तिराहा, चरक क्रासिंग से विक्रम काटन मिल तक दो लेन फ्लाई ओवर बनेगा, जबकि विधान सभा लखनऊ पश्चिम के ही तुलसीदास मार्ग पर हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी से पूर्व तक दो लेन फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। 
श्री मौर्य ने बताया कि विधान सभा लखनऊ उत्तर में गुरु गोविन्द सिंह मार्ग पर हुसैनगंज चौराहा बासमंडी चौराहा होते हुए नाका हिंडोला डीएवी कालेज के मध्य तीन लेन फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। इस पर लगभग 12380 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। जबकि लखनऊ पश्चिम के दोनो फ्लाई ओवर के निर्माण में लगभग 15058 करोड़ रुपये व्यय होने क अनुमान है।
श्री मौर्य ने कहा कि तीनों फ्लाई ओवर के बन जाने से लखनऊ शहर के निवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ रोजमर्रा लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here